शामली, अप्रैल 16 -- शामली। इस बार तेजी से जिले में गेंहू खरीद तेजी से हो रही है। जिसके चलते जिले में अभी तक 138 किसानों से 8 हजार 395 कुंतल गेंहू की खरीद हो चुकी है। वही अभी तक 6011 किसानों द्वारा अपना गेंहू विभाग संचालित क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए पंजिकरण कराया गया है। जिले में गेंहू कटाई का कार्य जोरो पर है जिसके चलते जिले में संचालित शासनादेश पर विभाग द्वारा 28 क्रय केंद्रों संचालित किए गए है। जिसके चलते अभी तक जिले में 138 किसानों से 8 हजार 395 कुंतल गेंहू की करीद हुई है। हालांकि जिले को अभी तक शासन द्वारा गेंहू खरीद के लिए कोई लक्ष्य नही दिया गया है। खास बात यह है कि शासनादेश के अनुसार इस बार यूपी के किसानों को पडोसी राज्य हरियाणा की मंडियों में बेचले पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके चलते इस बार जिले में संचालित गेंहू की खरीद में त...