वाराणसी, अप्रैल 23 -- पिंडरा (वाराणसी)। विधायक डॉ. अवधेश सिंह और एसडीएम प्रतिभा मिश्र ने बुधवार को मरुई गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। किसानों ने उन्हें पीड़ा बतायी। यह केंद्र न तो समय से खुलता है और न ही खरीद होती है। उन्हें परेशान किया जाता है। विधायक ने फोन पर ही डीएम को लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पारदर्शी ढंग से खरीद की जाए। इस बीच, डीएम ने डिप्टी आरएमओ अरुण त्रिपाठी से क्रय केंद्र की जांच करायी। यह भी पढ़ें- विधायक डॉ. अवधेश सिंह और एसडीएम प्रतिभा मिश्र ने बुधवार को मरुई गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। लापरवाह लोगों के खिला...