गाजीपुर, मार्च 17 -- मरदह। बिरनो थाना के चककपिल गांव में मंगलवार की शाम को गेहूं के खेत में औधे मुंह पड़े 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खेत की तरफ गयी महिलाओं ने शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे के पास चोट के निशान है। पैंट शर्ट पहने सफेद नीला किनारी का गमछा लिए अधेड़ व्यक्ति औधे मुँह पड़ा हुआ मिला था। उसके चप्पल खेत के मेड़ के पास पड़े थे। चेहरे एवं जबड़े पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि हत्या कर शव फेंका गया है। बरही-बदधुपुर नहर मार्ग से शव मिलने के स्थान की दूरी लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित है। जहां खेतों से होकर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सूचना पर पहुंची बिरनो थाना की पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।

हिंदी हि...