हाथरस, अप्रैल 1 -- हाथरस, संवाददाता। जिले में 58 क्रय केंद्रों पर गेंहू की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अभी तक किसी भी क्रय केंद्र पर गेंहू का एक भी दाना नहीं पहुंचा है। जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से गेंहू की फसल का उत्पादन करते हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेंहू का उत्पादन किया गया है। जिले में गेंहू की अधिकांश फसल पक कर तैयार हो चुकी है। काफी किसानों ने फसल की कटाई भी शुरू कर दी है। इस बीच सोमवार से गेंहू की सरकारी खरीद भी शुरू हो गई है। इस वर्ष गेंहू की खरीद के लिए जिले में 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को महावीर जयंती के कारण खरीद बंद रही। इससे अभी किसी भी केेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.