देवरिया, अप्रैल 3 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पांडेय चक उपकेंद्र के तीनों फीडर पर फसल की कटाई होने तक 7 घंटे बिजली कटेगी। विभाग ने ट्रांसफार्मर के आसपास 5 मीटर की दूरी तक फसल पहले काटने की किसानों से अपील किया है। पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रामपुर कारखाना, पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर की अधिकांश लाइन खेतों से होकर गुजरी है। इस समय किसान गेहूं की फसल काटने में लगे हुए हैं। गुरुवार को तेज पछुआ हवा बहना शुरू हो गया। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कटाई होने तक रोजाना सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। क्षेत्र में चिलचिलाती धूप एवं तेज हवाओं के मद्देनजर खेतों में पक चुकी फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामपुर कारखाना विद्युत उपकेंद्र से जुड़...