शाहजहांपुर, अप्रैल 2 -- खुटार। गेंहुआ गांव के खाली पड़े खेत में ग्रामीणों को घोड़ा का अधखाया शव मिला। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घोड़ा के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफन कराया दिया। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। गेंहुआ गांव निवासी पुत्तन का घोड़ा बुधवार रात उनके घर के पास बंधा था। सुबह उठकर देखा तो घोड़ा वहां नहीं था। तलाश करने पर घोड़ा का अधखाया शव गांव के रजनीश के खाली खेत में पड़ा मिला। जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा रोहित पाण्डेय वनकर्मी अशोक बाजपेई के साथ मौके पर पहुंचे। कांबिंग करने पर टीम को तेंदुआ के पग चिन्ह मिले। गेंहुआ गांव के मुकेश मिश्र, अरविंद मिश्र, रामदत्त, दिनेश मिश्र, अमरीक सिंह, दयाल सिंह, गुड्डू सिंह, मदन...