हाथरस, फरवरी 26 -- कोतवाली चंदपा के गांव चितावर में क्रिकेट मैच के दौरान गेंद एक व्यक्ति के लग गई। जिससे बाद उपजे विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडों के साथ जमकर मारपीट हुई,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने चारों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया। बुधवार दोपहर को चंदपा के गांव चितावर में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे,इसी दौरान गेंद पड़ोस में बैठे व्यक्ति के जा लगी। इस बात पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते गाली गलौज के बाद लाठी डंडों से मारपीट हो गई। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के लोग इकट्ठा होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस आए और मारपीट की। इस झड़प में चार लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। चंदपा कोतवाली प्रभारी श...