गेंदा फूल की खेती कर ज्यादा मुनाफा कमाएं बागवान
भदोही, मई 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गेंदा फूल की खेती कर किसान कम लागत और कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। पारंपरिक खेती से हटकर बागवानी की ओर रुख कर रहे किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि जिले में दो दर्जन से अधिक किसान गेंदा फूल की खेती कर लाभ कमा रहे हैं। एक सीजन में प्रति क्यारी किसान आठ से दस हजार रुपये तक कमा लेते हैं। शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में गेंदा फूल की मांग खूब रहती है। गेंदा फूल की कई आकर्षक किस्में भी हैं, जो किसानों को और अधिक मुनाफा देती हैं। इसकी खेती कर किसान लाखों रुपये कमा सकते हैं क्योंकि बाजार में इन फूलों की मांग लगातार बढ़ रही है।फूलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का अच्छा साधन और कमाई का जरिया साबित हो रही है। गेंदा फूल की खेती में ज्यादा मेहनत भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.