सिद्धार्थ, मई 17 -- सिद्धार्थनगर। जनपद में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण गृह सूचीकरण (मकान सूचीकरण) का कार्य 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून तक संचालित किया जाएगा। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 5263 प्रगणकों (गणना कर्मियों) व 934 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 10 फीसदी अतिरिक्त प्रगणकों को भी रिजर्व रखा गया है। जनगणना कार्य की निगरानी एवं संचालन के लिए जनपद में 16 चार्ज अधिकारी नामित किए गए हैं। इनमें 11 नगरीय चार्ज अधिकारी के रूप में विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पांच ग्रामीण चार्ज अधिकारी के रूप में संबंधित तहसीलदारों को नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जन...