गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ रेणु
रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने गृह विज्ञान विभाग में प्रशासनिक पुनर्संरचना करते हुए दो शिक्षकों का स्थानांतरण किया है। सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रांची वीमेंस कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रेणु कुमारी का स्थानांतरण विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में किया गया है। उन्हें वित्तीय अधिकारों के साथ तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो, विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ किरण कुमारी का स्थानांतरण रांची वीमेंस कॉलेज किया गया है। विश्वविद्यालय ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.