पूर्णिया, मार्च 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का उपमहापौर पल्लवी गुप्ता के आवास पर शिष्टाचार भेंट के लिए आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं भाजपा नेता अरविंद कुमार भोला साह ने मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, नगर निगम क्षेत्र की आधारभूत संरचना, स्वच्छता, जल निकासी एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। मंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंन...