अररिया, अप्रैल 22 -- अररिया। निज संवाददाता बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई अररिया का संगठनात्मक चुनाव को लेकर बुधवार को मार्केटिंग यार्ड परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया हुवा।सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक 85 प्रतिशत मतदाताओं ने मतों का प्रयोग किया।संघ के अध्यक्ष पद पर अभय कुमार झा उर्फ बबलू झा के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उपाध्यक्ष,सचिव,उप सचिव,संगठन सचिव, कार्यालय सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान प्रारंभ होने के पूर्व से ही वोट डालने के लिए गृह रक्षकों की भीड़ शहर के मार्केटिंग यार्ड परिसर में लगी रही। शाम चार बजे तक चले मतदान के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.