बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- 609 जवानों ने किया मतदान, जीत के बाद फूलमाला पहना दी बधाई फोटो : होमगार्ड-बिहारशरीफ के होमगार्ड कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष बनने पर बधाई देते होमगार्ड के जवान। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के होमगार्ड कार्यालय में गृह वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव बुधवार को हुआ। तीन साल बाद हुए इस चुनाव में 609 जवानों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार तो उपाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। जीत के बाद समर्थकों ने दोनों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी। अध्यक्ष पद के लिए श्रवण को 335 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र प्रसाद को 109 मतों से संतोष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी होमगार्ड जवानों की जीत है। संगठन के माध्यम से जवानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव...