भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की भागलपुर शाखा के अध्यक्ष पद पर अखिलेश प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 406 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मुनेश्वर मंडल को सिर्फ 64 मत ही मिले। 16 मतों को रद्द कर दिया गया। रविवार को प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न हुआ। पुलिसलाइन में सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक मतदान हुआ, जबकि उसके बाद मतगणना हुई। शाम साढ़े छह बजे परिणाम आ गया। उपाध्यक्ष के दो पद थे जिसपर 335 मत के साथ पवन कुमार यादव और 310 मत के साथ बिरेंद्र भारती उर्फ वरुण कुमार यादव ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 729 थी, जबकि कुल 486 ने चुनाव में वोटिंग की। चुनाव में पर्यवेक्षक के...