नई दिल्ली, जून 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, विशेषकर आतंकवाद और मादक पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। यह मुलाकात फ्रांस के एवियन-लेस-बेंस में जी 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक के एक दिन बाद हुई। शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी राजदूत से मुलाकात के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में, विशेष रूप से आतंकवाद और मादक पदार्थों के खिलाफ भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत, व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों को द्विपक्षीय संबं...