हरिद्वार, जनवरी 22 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उनको रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी और कई बार उनके पीछे दौड़ भी लगानी पड़ी। गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषिकुल मैदान के सामने एकत्र हुए और नेशनल हाईवे की ओर बढ़ने लगे। इसकी सूचना पर पहले से तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस बीच, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात को नियंत्रित करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को पकड़कर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस को दिया चकमा, फिर पकड़े गए पुलिस जब एक समूह को रोकने में व्यस्त थी, उसी दौरान युवा कांग्रेस का दूसरा समूह जिलाध्यक्ष कैश खुराना, दिव्यांश अग्रवाल, वीरेंद्र श्रमिक और नितिन ते...