पूर्णिया, फरवरी 26 -- पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने देश के लौह पुरुष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के आगमन पर पूर्णिया एयरपोर्ट पर मुलाकात कर स्वागत किया। गुप्ता ने कहा कि अमित शाह का सीमांचल दौरा इस क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। सीमांचल का यह क्षेत्र विविधताओं और मनभावन ऋतु का कृषि प्रधान क्षेत्र है। इसके साथ ही यह क्षेत्र प्रदेश और देश की सीमाओं से भी जुड़ा होने के कारण काफी संवेदनशील है । जिसकी सुरक्षा बहुत ही जरूरी है । ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी केंद्रीय गृह मंत्री जी के द्वारा इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए एक जागरूक नागरिक के रूप में हम सब का फर्ज है कि गृह मंत्री के राष्ट्र हित कार्य को भरपूर समर्थन दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.