मथुरा, अगस्त 14 -- भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राजेश चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति एवं संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की। उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद विधायक राजेश चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह से विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की और योजना के बारे में बताया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। विधायक राजेश चौधरी जाट जाति से आते हैं। गृहमंत्री ने उनसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालातों पर पूरी नजर रखने, संगठन को गांव-गांव तक फैलाने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। विधायक ने गृहमंत्री को बताया कि वेस्ट यूपी में जाट समाज तेजी से भाजपा से जुड़ रह...