लखनऊ, अक्टूबर 29 -- अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव के लिए यूपी भाजपा के संगठन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जीत का मंत्र देंगे। वह यूपी भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक के उद्घाटन सत्र को शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में संबोधित करेंगे। कार्यसमिति के समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। वह सुबह 10.30 बजे के करीब लखनऊ पहुंचेंगे। उनका लखनऊ में करीब साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है।मिशन-2027 की तरफ बढ़ रही भाजपा जीत की हैटट्रिक लगाकर सत्ता में वापसी के प्रयास में जुटी है। सांगठनिक तैयारियों को अंतिम धार दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का कल उद्घाटन करेंगे शाह चुनाव के पहले कार्यसमिति का गठन हो गया है और इसकी पहली ब...