कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें कानपुर में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने कानपुर को औद्योगिक, शैक्षिक और आधारभूत संरचना के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के प्रयासों से भी गृह मंत्री को अवगत कराया। सांसद रमेश अवस्थी ने अमित शाह को कानपुर आने का निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र ही कानपुर आने की सहमति दी। यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन का कानपुर में स्टॉपेज देने का प्रस्ताव मंजूर, होगा सर्वे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...