नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राजधानी के द्वारका इलाके में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की स्वात यूनिट में तैनात 27 वर्षीय महिला सिपाही काजल की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। गृह मंत्रालय में तैनात पति अंकुर चौधरी ने न केवल डंबल से वार किया, बल्कि दीवार और दरवाजों में सिर मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात से पहले आरोपी ने मृतका के भाई को फोन कर धमकी दी कि मैं काजल को जान से मार रहा हूं, पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। प्रेम विवाह का खौफनाक अंत काजल और अंकुर का प्रेम संबंध हरियाणा में पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ था। नवंबर 2023 में दोनों ने प्रेम विवाह किया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही खुशियां मातम में बदलने लगीं। काजल 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी, जबकि उसका भाई निखिल भी पार्लियामेंट स्ट्रीट...