नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नया घर बनाना या खरीदना जीवन के खास पड़ावों में से एक माना जाता है। गृह प्रवेश के दौरान पूजा-पाठ के साथ कई ऐसी परंपराएं भी निभाई जाती हैं, जिनका संबंध परिवार और पुरानी मान्यताओं से है। इन्हीं में पुराने घर की मिट्टी नए घर में लाने की परंपरा भी शामिल है। माना जाता है कि इसके पीछे अपनी जन्मभूमि, पूर्वजों और पारिवारिक जड़ों से जुड़े रहने की भावना होती है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में इस मिट्टी को नए घर के लिए शुभ माना गया है।पुराने घर की मिट्टी का धार्मिक महत्व भारतीय परंपरा में भूमि को केवल रहने की जगह नहीं माना गया है। जमीन को जीवन और परिवार की निरंतरता से जोड़कर देखा जाता है। पुराने घर की मिट्टी उस स्थान से परिवार के जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है, जहां लंबे समय तक परिवार के लोगों ने जीवन बिताया हो। गृह प्रवेश के ...