शामली, मार्च 30 -- थानाभवन। नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों एक अजीब स्थिति बनी हुई है एक ओर जहां गृह कर (हाउस टैक्स) की वसूली तेज़ी से की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पिछले करीब 8 से 9 महीनों से विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। जिसमे भुगतान न होने की दशा में बाल्मीकि श्मशान घाट पर कार्यक्रम प्रारम्भ होने के बाद कार्य रुक गया है, लाला लाजपत राय इंटर कालेज के पास मौलाना अशरफ अली की मजार के पास बन रहा नाला भी अधर में लटका है। इस प्रकार कई विकास कार्य प्रारम्भ होने के बावजूद रोक दिए गए है। इस विरोधाभासी स्थिति को लेकर नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उधर कर वसूली को लेकर नगर पंचायत द्वारा लोगों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी जा रही है कि यदि 31 मार्च तक गृह कर जमा नहीं किया गया, तो बकाया राशि पर लगभग 12 प्रतिशत तक पेनल्टी लगाकर वसूली की ज...