सहरसा, जनवरी 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सेवानिवृत्त से पूर्व अपने गृह जिला में योगदान देने आए पतरघट प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी पुलिस अवर निरीक्षक अभिरंजन कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया।वे बीते तीन वर्षों से बीमार थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। मृतक दारोगा के पुत्र ने बताया कि पिताजी भोजपुर पुलिस में पदस्थापित थे।उनकी सेवा अवधि समाप्त होने में 14 महीने बचा हुआ था। इसी कारण विभाग द्वारा गृह जिला सहरसा में पदस्थापित किया गया था।बीते 30 दिसंबर को भोजपुर पुलिस केंद्र से सहरसा पुलिस केंद्र में योगदान देने के लिए उन्हें रिलीव किया गया था।जिसके बाद 31 दिसंबर को पटना पहुंचे और वहां डायलिसिस कराया।इलाज के बाद गुरुवार को वह सहरसा पहुंचे थे। लेकिन योगदान देने से पहले हीं शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.