आगरा, मई 2 -- थाना इरादतनगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव करोघना कलां के मजरा खिन्नी के बाग निवासी गौरी शंकर (26) वर्ष पुत्र नवल सिंह ने गृह क्लेश के कारण कमरे में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया गया है कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। गौरी शंकर पेट्रोल पंप पर काम करता था। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की आत्महत्या के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.