बिजनौर, अप्रैल 6 -- कोतवाली देहात। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्हैयारपुर उर्फ हाजीपुर में एक विवाहित महिला ने कथित रूप से गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 40 वर्षीय कुसुम ने घरेलू विवाद से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद गमगीन माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...