संभल, अप्रैल 27 -- कैला देवीथाना क्षेत्र के एक गांव में गृह क्लेश के चलते एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए महिला का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि महिला पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव में थी। रविवार को घरेलू विवाद के बाद उसने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब महिला दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने तलाश की, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला। यह भी पढ़ें- गृह क्लेश से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी, आनन-फानन में अंतिम संस्कार किया घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिना पुलिस कार्रवा...