रामपुर, मई 30 -- मिलक। गृह क्लेश में युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आए जहां से उसे बेहतर उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी युवक नितेश ने गृह क्लेश के चलते शनिवार को घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।जिसपर परिजन उन्हें लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आए जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे बरेली ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...