गृह क्लेश के चलते युवक ने खाया जहर, मौत
मेरठ, अक्टूबर 2 -- जुल्हेड़ा गांव में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ग्रह क्लेश के चलते तनाव में चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जुल्हेड़ा निवासी प्रवीण पुत्र रामपाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। लोगों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गृह क्लेश के चलते तनाव में चल रहा था। गुरुवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे मेरठ के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.