लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- नगर के व्यक्ति ने गृह कलेष के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। नगर के मोहल्ला किसान 2 निवासी प्रेम प्रकाश वर्मा (प्रेम घड़ी वाले) का पुत्र मनीष कुमार वर्मा उर्फ टिन्कू का विवाद अपनी पत्नी से दो वर्षो से अलग रह रहा था। रविवार बीती रात वह अपने कमरे को बंद कर सोया था। सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो दरवाजा नही खुला। दरवाजा तोड़ने पर वह फांसी पर लटका मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर मुआयाना कर शव का पंचनामा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों पार्थ व अथर्व को अकेला छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...