बदायूं, मार्च 6 -- मुजरिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह से आहत एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि थाना क्षेत्र में ही हुई इस घटना की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। गांव के रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा का मंगलवार को परिजनों से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर दोनों दीवारों के बीच लगे लोहे के पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को कछला गंगा घाट ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...