बुलंदशहर, मई 10 -- चौकी क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी निवासी एक व्यक्ति ने विषैले पदार्थ का सेवन कर ज़िन्दगी लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव रवानी कटीरी में ज़मीन के मामले को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई। बताया गया कि मृतक ने गुप चुप तरीके से दो बार में अपनी ज़मीन का गांव के लोगों को बैनामा कर दिया। जिसकी उसके परिवार को भी भनक नहीं लगी। ज़मीन खरीदने वाले ग्रामीण जब ट्रेक्टर लेकर ज़मीन पर कब्जा करने पहुँचे तो उसके पुत्र ने विरोध किया। पुत्र को ज़मीन बिकने की जानकारी हुई तो घर पहुँचकर उसने पिता से बेची गई ज़मीन की रकम के बारे में पूछा तो कहासुनी हो गई। बताया गया कि कलह से क्षुब्ध शनिवार को ग्रामीण ने घर से बाहर जाकर किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर ल...