बरेली, फरवरी 14 -- नवाबगंज, संवाददाता। घरेलू कलह में एक युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। उसकी पत्नी ने शव फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चुनुआ गांव के कुंवरसेन (40) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। घरेलू कलेश में गुरुवार शाम उन्होंने अपने घर के कमरे में कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने कुंवरसेन का शव कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी अमरवती, बेटी मान्या व बेटे त्रिवेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.