फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं ने फांसी लगा ली। दोनों ही महिलाओं की आत्महत्या के पीछे गृह कलह सामने आई है। थाना बसई मौहम्मदपुर के अंतर्गत गांव शंकरपुर निवासी शिवकुमार की 25 वर्षीय पत्नी रोशनी ने अपने घर में मौका मिलते ही फांसी लगा ली। महिला के फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विवाहिता की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी।वहीं थाना रसूलपुर के अंतर्गत नया रसूलपुर में भी एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह भी पढ़ें- फंदे से लटकते मिले विवाहिता ओर युवक के शव 35 वर्षीय शिवानी पत्नी सुनील ने घर के अंदर फांसी लगा ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया। खब...