मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- गृह कलह में किसान ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव फहीमपुर के रहने वाले किसान 55 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय ब्रजपाल मंगलवार की सुबह घर से जंगल में पहुंचा। वह जंगल में पूर्व प्रधान संजीव की टयूबवेल पर पहुंचा। टयूबवेल पर किसान ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके से पहुंचे। किसानों को मौके पर खून से लथपथ किसान संजीव कुमार का शव पड़ा मिला। किसान की मरने की खबर सुनकर परिवार में शोक व्याप्त हो गया। परिवार के लोग और ग्रामीण भी इकट्ठा होकर जंगल में पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद कर शव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.