गृह कलह के चलते युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
बागपत, मई 31 -- खेकड़ा। बड़ागांव में शनिवार दोपहर एक युवक को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। परिजन उसे गाजियाबाद अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चर्चा है कि उसने परिजनों से विवाद के बाद यह कदम उठाया है। बड़ागांव में एक कामगार परिवार रहता है। शनिवार दोपहर कामगार का छोटा बेटा घर पर था। तभी उसे संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो युवक लहूलुहान पड़ा था। परिजन तुरंत उसे खेकड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गृह क्लेश में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर पुलिस का कहना है कि परिजन युवक द्वारा खुद को गोली मारने की बात कह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.