लखनऊ, मार्च 25 -- मार्च माह समाप्त होने में मात्र छह दिन शेष रहने के मद्देनजर नगर निगम लखनऊ ने करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। नगर निगम और जलकल विभाग के सभी संबंधित कार्यालय 26 और 27 मार्च को भी खुले रहेंगे। नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में गृह कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, वहीं जलकल के कार्यालयों में सीवर टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। 31 मार्च के बाद कर जमा करने पर 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देना अनिवार्य होगा। ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने कर का भुगतान कर इस अतिरिक्त भार से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.