वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गृहिणियां अब केवल घरेलू काम तक ही अपने को सीमित नहीं रख रहीं। समय के साथ अपने आप को ढालने के प्रयास में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसका ताज़ा उदाहरण यह है कि अब महिलाएं घर के काम काज के साथ ही प्राचीन परंपरा से चली आ रही पंचांग पद्धति को आत्मसात कर रही हैं।

ऑनलाइन पंचांग विद्या कार्यशाला ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण भारत के सामने आईं चुनौतियों से मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री की सलाह पर गृहिणियों के लिए आनलाइन पंचांग विद्या कार्यशाला बुधवार से आरंभ की गई है। दशाश्वमेध के भूतेश्वरगली स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से हो रही ऑनलाइन पंचांग कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेशदत्त शास्त्री एवं ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी ने किया। महाविद...