मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में बीती रात चोरों ने गृहस्वामी को बेहोश कर हाथ-पैर रस्सी से बांध खेत में फेंक दिया। घर में आलमारी से नगदी समेत आभूषण उठा ले गए। गृहस्वामी की पत्नी सुबह जब घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में अवधेश पटेल का मकान है। उनकी पत्नी छाया देवी और बच्चे तीन माह से मायके गए थे। वह घर पर अकेले थे। शनिवार रात घर के पीछे शौच के बाद हैंडपंप पर हाथ-मुंह धुल रहे थे, तभी पीछे से अचानक दो व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया और मुंह पर नशीला पदार्थ लगा रुमाल रख दिए, जिससे वह बेहोश हो गए। बेहोश गृहस्वामी का हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिए। उसके बाद घर को आराम से खंगाला। चोरों ने आलमारी और बक्शे का ताला तोड़कर दस हजार नगदी समेत लाखों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.