हाजीपुर, मार्च 22 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता स्थानीय काजीपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में बीती रात गृहस्वामी को घर में बंद कर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। आधी रात में कई चोर उपेन्द्र सिंह के घर में घुस गए। घर के लोगों को उनके ही घर में बंद कर दिया। उसके बाद आराम से गृह स्वामी की गोदरेज की आलमीरा में रखे गए लाखों रूपए की ज्वेलरी सहित आलमीरा ही लेकर निकल भागे। चोरी तब हुई जब घर के लोग सोए हुए थे। गृह स्वामी ने बताया कि चोर आलमीरा उठाकर ले गए। जिसमें सोने व चांदी के लाखों रुपए के आभूषण रखे हुए थे। घरवालों को सुबह उठने पर चोरी की इस बड़ी घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग चोरी की घटना जानते ही सन्न रह गए। चोरी की यह घटना शहर के चिकित्सक प्रभात कुमार के पैतृक घर में हुई है। गृह स्वामी उपेन्द्र कुमार उनके चाचा हैं। चोरों का गि...