हमीरपुर, मई 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। नशे की हालत में ई-रिक्शा चालक ने अपने ही घर का सारा सामान कमरे में इकट्ठा करके आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम ने हैंडपंप से पानी ढोककर आग पर काबू पाया। आग लगाने के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।बिवांर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी मोहन वर्मा पेशे से ई-रिक्शा चालक है। रविवार की रात मोहन ने अपने घर की गृहस्थी का सारा सामान कमरे में इकट्ठा किया और आग लगा दी। कमरे से धुआं उठता देख देर रात पड़ोसियों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना जलालपुर की पीआरवी 7020 में तैनात सिपाही अभिनव कुमार, गार्ड राजेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद टीम ने हैडंपंप से पानी की ढुलाई करके आग पर काबू पाया। आग लगाने के बाद मोहन वर्मा मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...