फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद, शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सख्ती के बीच संपन्न हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें छात्र संख्या काफी कम थी तो शनिवार को केंद्र पर ड्यूटी को लेकर भी आपाधापी नहीं रही। वहीं शाम की पाली में इतिहास की परीक्षा भी सख्ती के बीच संपन्न हुई। इस दौरान उड़नदस्ते भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। फिरोजाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट ट्रेड विषय की परीक्षा थी। सुबह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक उड़नदस्ते भी कक्षों में पहुंच कर परीक्षा का जायजा लेते रहे। हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में 10342 परीक्षार्थिय...