बेगुसराय, मई 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार के निर्देशानुसार समाहरणालय अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी में विज्ञापन संख्या-01/2025 के आलोक में गृहरक्षकों के पुनः स्वच्छ नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- गृहरक्षकों के फिर से स्वच्छ नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारीआपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर औपबंधिक मेधा सूची को जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की जानकारी एवं अवलोकनार्थ प्रकाशित कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा औपबंधिक मेधा सूची से संबंधित किसी प्रकार का दावा अथवा आपत्ति रखने वाले अभ्यर्थी 08 जून तक अपनी आपत्ति जिला समादेष्टा कार्यालय ( बिहार गृह रक्षा वाहिनी बेगूसराय) में हाथों-हाथ, निबंधित डाक अथवा आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से समर्पित कर सकते ...