बहराइच, मई 15 -- बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रुपईडीहा की ओर से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में पारंपरिक सामाजिक एवं व्यापारिक संबंधों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर भारत सरकार के गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संबंध रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था पारंपरिक व्यापारिक गतिविधियों पर आधारित रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद लागू किए जा रहे विभिन्न नियमों एवं कठोर व्यवस्थाओं के कारण भारत-नेपाल के पारंपरिक संबंध प्रभावित होते दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- चकरपुर मंडी के व्यापारियों ने मांगा अग्निकांड का मुआवजा सीमावर्ती व्यापार, आवागमन एवं सामाजिक संब...