रुडकी, मार्च 7 -- मंगलौर, संवाददाता। गृहमंत्री को ज्ञापन देने शनिवार को हरिद्वार जा रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगाने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, युवाओं को रोजगार देने आदि को लेकर गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें मंगलौर में ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। उनका कहना था कि देश के गृहमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...