किशनगंज, फरवरी 27 -- किशनगंज। संवाददाता एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुए कार्यक्रम और रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हवाई मार्ग से अररिया के लिए रवाना हो गये। केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे हवाई अड्डा रवाना हुए थे। हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर से अररिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नियानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र का विकास और सुरक्षा है और इसी को लेकर उन्होंने बैठक में चर्चा की है। भारत-नेपाल और बांग्लादेश सीमा से यह इलाका सटा हुआ है और यहां क...