पाकुड़, जून 25 -- ​पाकुड़ प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के इसाकपुर फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर बीती रात एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। घटना स्थल रेलवे के 39 नंबर गेट के पास पोल संख्या 153/17 और 153/19 के बीच की है।

मृतक की पहचान ​मृतक की पहचान चापाडांगा निवासी 41 वर्षीय राजेश सरकार के रूप में की गई है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश अपनी दोनों पत्नियों के बीच अक्सर होने वाले आपसी विवाद और पारिवारिक कलह से बेहद तंग आ चुका था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव और घरेलू प्रताड़ना के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस कार्रवाई ​​घटना की जानकारी मिलते ही रेल सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को ...