बदायूं, फरवरी 8 -- बिनावर, संवाददाता। बदायूं-बरेली रेलखंड पर इकराम नगर गोटिया और मालगांव फाटक के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है। गांव उझौली निवासी धीरेंद्र 32 वर्ष पुत्र जगदीश गृह क्लेश से परेशान था। शनिवार की सुबह वह नाराज होकर घर से निकल गया था। शाम चार बजे गांव इकराम नगर गोटिया और मालगांव फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और जैसे ही ट्रेन आई तो उसने छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने अगले स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को मेमो देकर घटना की सूचना दी। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.