गृहक्लेश से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमरोहा, मई 26 -- गजरौला। गृहक्लेश से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अटारी मुरीदपुर निवासी 28 वर्षीय विनीता पत्नी अर्जुन की रविवार सुबह किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। तब परिजनों ने किसी तरह दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। बताया जाता है कि इसके बाद शाम में विनीता अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। पंखे पर दुप्पटे से फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटककर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- गृहक्लेश में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो शव फांसी के फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.