हापुड़, जून 12 -- गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का दो दिन पूर्व परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद होने के बाद महिला ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद वह कमरे से बाहर आई तो देखा कि महिला उल्टी कर रही थी, कुछ देर में मालूम हुआ कि महिला ने तेजाब पी लिया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...